CIHTS और CCRS के बीच हुआ ऐतिहासिक MoU
वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (CIHTS), सारनाथ और आयुष मंत्रालय के केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद (CCRS) के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ। कुलपति कार्यालय के समिति कक्ष में आयोजित समारोह में CIHTS के कुलपति प्रो. वांगचुक दोरजी नेगी और CCRS के महानिदेशक प्रो. डॉ. एन. जे. मुथुकुमार की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। MoU के तहत सोवा-रिग्पा और सिद्ध जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में शैक्षणिक आदान-प्रदान एवं संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा