• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Meeting of the All India Kayastha Mahasabha (Eastern Uttar Pradesh, Gomti Nagar Branch) Concluded

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश गोमतीनगर शाखा की बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश गोमतीनगर शाखा की कार्यकारिणी बैठक शंकर शरण अस्थाना के आवास 2/564, विराम खंड गोमतीनगर में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 जुलाई को पंचवटी पार्क,विराम खंड 5 में वृहद वृक्षारोपण का कार्य एवं महासभा की आगामी जुलाई की बैठक में गोमतीनगर शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न होगा।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर ज्योत्सना श्रीवास्तव महिला अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार सक्सेना, पी के अस्थाना, आर बी अस्थाना,जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, संगठन मंत्री विजय कृष्णा,प्रवीण श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार अस्थाना,सुनील कुमार निगम, शंकर शरण अस्थाना, कृष्ण कांत श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार अस्थाना,प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश अस्थाना सहित समस्त सदस्य उपस्थित थे।