फिलिस्तीन के राजदूत द्वारा ज़ैनुल आबेदीन का सम्मान

रामपुर। मुरादाबाद एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध अल्ट्रा-मैराथन धावक ज़ैनुल आबिदीन को भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्लाह अबू शावेश ने रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) रुहेलखण्ड चैप्टर के संयोजक पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और सह संयोजक काशिफ खां की ओर से  आयोजित कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड होल्डर ज़ैनुल आबेदीन को सम्मानित करते हुए उनकी ट्रेडमिल पर दौड़ने में असाधारण सहनशक्ति की प्रशंसा की गई। बताया गया कि वे दो बार विश्व रिकॉर्ड धारक और दो बार भारतीय रिकॉर्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। सामाजिक सरोकारों के लिए उनके योगदान को भी सराहा गया।