वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से पराड़कर स्मृति भवन में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी और विशिष्ट अतिथि एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में 10 महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने पत्रकार संघ भवन में अपनी निधि से सोलर सिस्टम लगवाने की घोषणा की। महापौर अशोक तिवारी ने ‘बदलते काशी की तस्वीर’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट फोटोग्राफरों को प्राइज मनी से सम्मानित करने की घोषणा की। प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन रुपानी ने प्रस्ताव स्वीकार किया।
समारोह में डॉ. प्रभा रानी, मीरा वोहरा, मनीषा चौरसिया, निधि मिश्रा और काजल सेठ समेत 10 महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अंकिता चौधरी और आर्यन चौधरी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। एसएसपीजी हॉस्पिटल में पत्रकारों के लिए काउंटर शुरू करने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में आलोक मालवीय व गायक फिलिप्स ने देशभक्ति गीत तथा संस्कृति और स्वीकृति ने नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन प्रेस क्लब मंत्री विनय शंकर सिंह ने किया। महापौर का स्वागत काशी पत्रकार संघ अध्यक्ष अरुण मिश्रा व महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने, जबकि एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन रुपानी व मंत्री विनय शंकर सिंह ने किया।
सुबह काशी पत्रकार संघ भवन में अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष देव नारायण राय, अत्रि भारद्वाज, योगेश गुप्त, अखिलेश मिश्रा, अजय राय, कृष्ण बहादुर रावत, रोहित चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, आलोक मालवीय, सुनील शुक्ला, जिनेश, जावेद, मनोज राय, संजय गुप्ता, राकेश सिंह, उमेश गुप्ता और शैलेश चौरसिया समेत पत्रकार व विशिष्टजन मौजूद रहे।