लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रेड प्लस सोसाइटी द्वारा हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खरगापुर PHC के प्रभारी डॉ. अविनाश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर  सोसाइटी  अध्यक्ष डॉ. राज कुमार, डॉ. संदीप, सौरभ एवं आकाश सहित स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित लोगों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
रेड प्लस सोसाइटी ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।
— रेड प्लस सोसाइटी, लखनऊ