• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sultanpur
  • Samajwadi Party leader Pappu Rizwan's public relations campaign heats up politics in the Isauli Assembly constituency

इसौली विधानसभा में सपा नेता पप्पू रिजवान के जनसंपर्क से गरमाई सियासत

सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू रिजवान ने विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने असरोगा, इस्लामगंज, सहाबागंज समेत कई गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। जनसंपर्क के दौरान पप्पू रिजवान ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। पप्पू रिजवान के लगातार गांव-गांव जनसंपर्क को लेकर इसौली विधानसभा की सियासत भी गरमाने लगी है। गांवों में लोगों से मुलाकात और संवाद के बीच स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पप्पू रिजवान ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता के साथ लगातार संवाद जारी रहेगा। सपा नेता के इस जनसंपर्क अभियान को लेकर समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।