मृतक रवि चौहान के परिजनो से मिले सपाई

मृतक रवि चौहान के परिजनो से मिले सपाई

 वाराणसी 8 जुलाई  आदमपुर मे बेनियाना स्थित हनुमान फाटक के समीप शनिवार को भोर मे हुए रवि चौहान निर्मम  हत्याकांड मे आज सपाई परिजनो से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली । सपा नेता किशन दीक्षित के अस्वस्थ होने के कारण सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" के नेतृत्व मे दर्जनो सपाई हमले मे मृत रवि चौहान के परिजनो से मुलाकात किया। परिजनो ने सपाजनो को बताया कि जानलेवा हमले मे पुलिस ने घटना स्थल पर गिरे खून को पानी से जल्द धुलवा दिया गया एवं  स्थानीय पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की   गई। घटना मे मृत रवि चौहान के घर की महिलाओ ने सपाजनो को बताया कि कुछ दिन पहले मुहल्ले के एक व्यक्ति से विवाद हुआ था पुराने विवाद के कारण खूनी संघर्ष मे रवि चौहान की जान चली गई। जानलेवा हमले मे अन्य घायलो से भी सपाईयो ने मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना । सपाईयो प्रभारी निरीक्षक आदमपुर से मुलाकात कर निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई एवं दोषियो पर कार्रवाई की मांग किया । परिजनो से मुलाकात करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा नेता विष्णु शर्मा  विश्वकर्मा ", युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष राहूल गुप्ता,सपा नेता महेंद्र सिंह "विक्रम",संदीप मिश्रा,अशोक यादव "नायक",शुभम सिह,राहूल यादव, संदीप शर्मा,सोनू विश्वकर्मा,लालू यादव,फिरोज अहमद,पिंटू विश्वकर्मा,आदि लोग उपस्थित थे  ।