• Home
  • Uttar Pradesh
  • Chitrakoot
  • Teachers must pay special attention to developing language proficiency and mathematical skills in children.

बच्चों में भाषाई दक्षता एवं गणितीय कौशल के विकास पर सभी शिक्षक विशेष ध्यान दें

बच्चों में भाषाई दक्षता एवं गणितीय कौशल के विकास पर सभी शिक्षक विशेष ध्यान दें 

 भाषा में पारंगत हों परिषदीय स्कूलों के छात्र तभी निपुण लक्ष्य होगा साकार -- एन पी सिंह 

रिपोर्ट सुनील पाण्डेय

रामनगर ll चित्रकूट

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं में भाषा कौशल विकास तथा गणितीय दक्षता का विकास करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्तर पर शिक्षण कार्य करने वाले समस्त शिक्षकों तथा शिक्षामित्रों का 05 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद चित्रकूट के निर्देशानुसार दिनांक 05.08.26 से बीआरसी रामनगर के सभागार में गतिमान है प्रथम बैच में कुल 50 शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है यह 05 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 09.08.2026 को रविवार होने के कारण दिनांक 10. 08.2026 को पूर्ण होगा इसके पश्चात दिनांक 11.08.26 से 50--50 शिक्षक शिक्षिकाओं के 02 बैचों में प्रशिक्षण गतिमान होगा खंड शिक्षा अधिकारी एन.पी. सिंह ने बताया कि विकासखंड रामनगर में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) शिक्षण कार्य करने वाले कुल 495 शिक्षक शिक्षामित्र का प्रशिक्षण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसी के क्रम में यह प्रशिक्षण गतिमान है यह प्रशिक्षण रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिन को छोड़कर शेष कार्य दिवस में प्रशिक्षण समाप्ति तक अनवरत गतिमान रहेगा खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निर्देशित किया कि एफएलएन एक बहुत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण है बच्चों में बिना भाषाई दक्षता और गणितीय कौशल के विकास के उन्हें समुचित शिक्षा प्रदान किया जाना मुमकिन नहीं है विभिन्न प्रकार की शिक्षण विधाओं तथा टूल किट का प्रयोग करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करना है सभी प्रतिभागी 05 दिवसीय प्रशिक्षण को पूर्ण तत्परता और मनोयोग के साथ ग्रहण करें तथा विद्यालय में जाकर इसका प्रयोग छात्रहित में करना सुनिश्चित करें

उक्त पांच दिवसीय प्रशिक्षण को संतोष कुमार मिश्रा, विराग कुमार शुक्ला , राजेश कुमार यादव, दीपक कुमार गुप्ता एवं अवनीश पाण्डेय द्वारा संदर्भदाता के रूप में उपस्थित शिक्षकों को उक्त प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं