वाराणसी। सरस्वती स्वीमिंग एसोसिएशन, दरभंगा घाट द्वारा आयोजित 90वीं वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी कात्यायन (आईपीएस), कमांडेंट 34वीं वाहिनी पीएसी ने विजेता विश्वनाथ आनंद को प्रतिष्ठित ‘गंगा श्री’ उपाधि प्रदान की।
विश्व सुंदरी पुल से दरभंगा घाट तक आयोजित लगभग 12 किलोमीटर लंबी गंगा श्री तैराकी प्रतियोगिता में विश्वनाथ आनंद प्रथम, सत्यम साहनी द्वितीय एवं लाल चंद्र साहनी तृतीय रहे। महिला ओपन रेस में रिया पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी बच्चों और बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव नारायण चटर्जी ने किया, जबकि आयोजन का नेतृत्व अध्यक्ष डी.एस. चटर्जी ने किया। प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।