महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव __________

लखनऊ। मयूर रेसिडेंसी विस्तार महिला ग्रुप की ओर से हरियाली तीज के पावन पर्व पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन की हरियाली और उल्लास से सराबोर इस कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद श्रद्धा उपाध्याय ने मधुर कजरी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सावन की रंगत भर दी। मंच संचालन नीतू शर्मा एवं अपर्णा सिंह ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अर्चना सिंह ने भी संचालन में सहयोग दिया। विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों को आकर्षक बनाने में पल्लवी और जया श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्नेहा, कीर्ति सिंह, अनीता पटेल, भावना, पूजा, कीर्ति गुप्ता, नेहा, मीनू, श्वेता, गिरीश और नीलम ने लोकगीतों एवं बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम की संयोजिका आभा श्रीवास्तव  और मुख्य अतिथि के रूप में सरिता सिंह उड़ान डांस एकेडमी अध्यक्ष तथा पार्षद कल्पना बर्मा द्वारा अपना बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में सम्मलित हुईं और लोगों का उत्साहवर्धन किया गया और नीतू शर्मा  को मिस तीज क्वीन का ताज पहना कर महफ़िल में चार चांद लगाया गया, आभा श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, भाईचारे और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।