मंडल मुरादाबाद/ जिला अमरोहा कोतवाली हसनपुर पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी हसनपुर द्वारा थाना हसनपुर पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई
पैदल गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई तथा लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई
क्षेत्राधिकारी हसनपुर द्वारा आमजन से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। पुलिस टीम को क्षेत्र में निरंतर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए
अमरोहा पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है