स्ट्रीट वेंडर्स की चुनौतियों और समाधान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ के तत्वावधान में कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग में "स्ट्रीट वेंडर्स के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि सांसद  ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं और उनके सम्मान व सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने  का उल्लेख करते हुए कहा कि नगर निकायों को वेंडर्स के लिए सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए तथा उनकी समस्याओं को संसद और संबंधित मंत्रालयों तक प्रभावी ढंग से उठाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महंत नवल किशोर दास, संयोजक गोपाल सिंह, अध्यक्ष आलोक पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निगम तथा डॉ. अनिल कुमार सहित विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों स्ट्रीट वेंडर्स और पदाधिकारी उपस्थित रहे।