• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Tremendous surge in business activities on Day 2 of Bharat Buildcon 2026; ‘Organic Roots’ emerges as a new destination for global flavors and wellness; women entrepreneurship receives a boost.

भारत बिल्डकॉन 2026 के दूसरे दिन व्यापारिक गतिविधियों में जबरदस्त तेजी; वैश्विकस्वाद और सेहत का नया ठिकाना बना ‘ऑर्गेनिक रूट्स’, महिला उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा

लखनऊ डेस्क(आर एल पाण्डेय)। राजधानी में स्वाद, सेहत और पारंपरिक भारतीय खानपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘ऑर्गेनिक रूट्स – घर जैसा स्वाद, सेहत के साथ’ की शुरुआत की गई है। इसकी संस्थापक सुनीता सिंह हैं, जिन्होंने महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस पहल की शुरुआत की है।

ऑर्गेनिक रूट्स आधुनिक क्लाउड किचन, टेकअवे, फूड डिलीवरी और कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से लोगों तक स्वच्छ, पौष्टिक और घर जैसा भोजन पहुंचा रहा है। यहां नियमित शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के साथ प्रोटीन युक्त डाइट, ताजे फलों के सलाद, अंकुरित अनाज तथा पारंपरिक व्यंजन जैसे बाटी-चोखा, फरा, निमोना और मकुनी उपलब्ध हैं। भोजन को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए माइक्रोग्रीन्स आधारित फूड कॉन्सेप्ट का भी उपयोग किया जा रहा है।

सुनीता सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और पारंपरिक भारतीय स्वाद से जोड़ना है। ऑर्गेनिक रूट्स स्विगी, जोमैटो और सीधे ऑर्डर के माध्यम से सेवाएं दे रहा है।