वाराणसी। हिन्दू युवा वाहिनी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में हेमू कालाणी मंडल द्वारा महानगर मंत्री रहे स्व. विकास यादव (बाबू) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में महानगर मंत्री एवं मंडल प्रभारी मनीष वर्मा, मंडल महामंत्री राहुल यादव, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर महामंत्री नितीश सिंह रौनक सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।