किशोरी की मां ने पुलिस को दी गयी शिकायत में लिखा है- "मेरी बेटी अपनी दोस्त के घर गयी थी. दोपहर में बेटी के फोन से कॉल आया. मेरी बेटी को फरदीन ब्लैकमेल कर रहा था. उसे होटल बुलाया उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली. मेरी बेटी को लव-जिहाद में फंसाया गया है. फरदीन इस तरह मेरी बेटी का लगातार बलात्कार कर रहा था."
मेरठ पुलिस ने फरदीन (23) का प्रोफाइल फोटो जारी किया है बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर उसके खिलाफ नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाने के संबंध में मु0अ0सं0 193/26 धारा 64(1)/75(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम पंजीकृत किया है. आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जा रहा है