• Home
  • Uttar Pradesh
  • Mathura
  • Mathura police have arrested Syed Rajan Ahmed Rizvi, former state secretary of the Samajwadi Party Minority Sabha in Mathura, Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश के मथुरा में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव रहे सैयद राजन अहमद रिजवी को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

उत्तर प्रदेश के मथुरा में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव रहे सैयद राजन अहमद रिजवी को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला बैंककर्मी को परेशान करने, निजी जानकारियां जुटाने, रेकी करने और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को अलीगढ़ से राजन रिजवी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था और अलीगढ़ के ग्राम धर्रामाफी में रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था। महिला की शिकायत पर मथुरा कोतवाली में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका था सपा सरकार बनने पर IAS बनवाने का झांसा पीड़िता मथुरा स्थित एक बैंक में कार्यरत है। शिकायत के अनुसार, राजन रिजवी ने उसे यह कहकर प्रभावित करने की कोशिश की कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वह 'भैया जी' से सिफारिश करके उसे सीधे IAS बनवा देगा। इसके बाद आरोपी ग्राहक बनकर बैंक आने लगा और आरोप है कि उसने बिना अनुमति महिला का निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। जब महिला ने संपर्क करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसकी निजी CDR निकलवाने की धमकी दी। मामले की शुरुआती रिपोर्टों में भी महिला की ओर से निजी नंबर हासिल करने, आपत्तिजनक संदेश भेजने और धमकी देने के आरोपों का उल्लेख है।