• Home
  • Uttarakhand
  • Dehradun
  • Kumari Nisha has been appointed as the National Head of the Women's Cell in Uttarakhand Rashtriya Yuva Vahini.

उत्तराखंड राष्ट्रीय युवा वाहिनी में कुमारी निशा को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रमुख नियुक्त

देहरादून, उत्तराखंड। उत्तराखंड राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा महिला प्रकोष्ठ की ओर से संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन ने कुमारी निशा को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि कुमारी निशा लंबे समय से सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रमुख कुमारी निशा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह महिला प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ महिलाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से जागरूक करने का कार्य करेंगी।

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कुमारी निशा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।