लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा लखनऊ स्थित Renaissance Hotel में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद श्री अरुण भारती ने कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान जी की छठी पुण्यतिथि इस वर्ष उत्तर प्रदेश संगठन इकाई द्वारा लखनऊ में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।अरुण भारती ने कहा कि पुण्यतिथि समारोह में पक्ष एवं विपक्ष के उन सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्होंने स्व. रामविलास पासवान जी के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में कार्य किया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उनके साथ जुड़े रहे लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी अपने पूरे परिवार के साथ इस श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री अरुण भारती ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में लगातार अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है उन्होंने कहा कि इसी क्रम में पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में ‘Youth Bole To’ जैसे कार्यक्रमों और भी जिलो आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं की समस्याओं, उनके सुझावों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा ‘चाणक्य चौपाल’, ‘दलित चौपाल’ एवं ‘सब संकल्प’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी पार्टी आम लोगों के बीच पहुंचकर संगठन को और अधिक मजबूत करेगी।श्री भारती ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) स्व. रामविलास पासवान जी के विचारों, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है उक्त आशय की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव ने दी