• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • RR vs MI: Vaibhav Suryavanshi is the new name for fearless batting! Even Hardik Pandya is a fan, saying he doesn't know the word "fear."

RR vs MI: निडर बल्लेबाजी का नया नाम हैं वैभव सूर्यवंशी! हार्दिक पंड्या भी हुए फैन, कहा- वह डर शब्द नहीं जानता

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी उनके मुरीद हो गए और मैच के बाद उनकी जमकर तारीफ की। इस मुकाबले में राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की।मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। महज 15 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास और निडरता के साथ वैभव ने बल्लेबाजी की, उसने हर किसी को प्रभावित किया।