आंगन उत्सव में गूंजा मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण का संदेश

हुकुलगंज पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव समेत जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

वाराणसी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बुधवार को पांडेयपुर स्थित प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में आंगन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया मुख्य अतिथि मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पांडेयपुर के पार्षद अशोक कुमार मौर्या, हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव तथा इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 की अध्यक्ष सुषमा सिंह उपस्थित रहीं कार्यक्रम में विभाग की ओर से पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं, संदर्भन सेवाओं तथा पूर्व-प्राथमिक शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत प्रथम गर्भवती महिला को 5,000 रुपये तथा दूसरी संतान के रूप में बेटी होने पर पात्र लाभार्थी को 6,000 रुपये की सहायता दिए जाने की जानकारी भी दी गई कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम प्रजापति, सरिता पटेल (सुपरवाइजर), रेनू सिंह, इंदु श्रीवास्तव, सविता देवी, गीत यादव, दीप्ति चौरसिया, सुनीता भारती, पूनम सिंह, गीता देवी, सारिका विश्वकर्मा, रत्ना गुप्ता, अनीता देवी, पुष्पा सिंह, उषा भारती, संगीता सिंह, सरस्वती चंद यादव, दुर्गावती पाल, विवाह श्रीवास्तव, शीला यादव एवं मंजू यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।