चित्रकूट- जनपद चित्रकूट के विकासखंड मऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत बरियाली कला बेल्हा के पांचों पुरवा में विकास कार्यों की स्थिति पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। नालियों का अभाव, जर्जर रास्ते, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकांश पात्र लोगों तक नहीं पहुंच सका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रधान प्रतिनिधि का नाम तो राम भरोसे है, लेकिन गांव का विकास भी मानो पूरी तरह "राम भरोसे" ही छोड़ दिया गया है।
गांव की वृद्ध महिला सोहागा देवी आज भी टूटे-फूटे, खंडहरनुमा मकान में रहने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में उनका जीवन और भी कठिन हो जाता है, लेकिन अब तक उन्हें पक्के आवास का लाभ नहीं मिल पाया। युवा समाजसेवी भाजपा नेता कमलेश कुमार दुबे गरीबों की आवाज उठा रहा है
ग्रामीण लव कुश अवस्थी, खुन्नीलाल, कृपाशंकर, रंजना देवी, पिंकी देवी, शोभावती, श्रीकांत अवस्थी, रघुराजिया देवी, पूजा देवी सहित सैकड़ों लोगों का आरोप है कि वे आज भी शौचालय और आवास जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक अपनी आवाज उठाएंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस खबर के प्रसारित होने के बाद जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी और बरियाली कला के ग्रामीणों को उनका हक मिलेगा, या फिर यह गांव विकास की दौड़ में इसी तरह पिछड़ा रह जाएगा?
इस मुद्दे पर लगातार हम नजर बनाए हुए हैं अब देखना ऐ होगा कि प्रशासन जमीनी स्तर पर कार्रवाई करता है या केवल कागजी कार्रवाई तक ही मामला सीमित रहता है।