वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कवरेज के दौरान महिला पत्रकार से कथित मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजयरानी न्यूज़ के संचालक अनूप कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना की वीडियो फुटेज सामने आने के बाद नदेसर चौकी प्रभारी एवं कैंट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कैंट थाने पहुंचाया। महिला पत्रकार की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में एफआईआर संख्या 0336/2026 दर्ज की गई। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 74, 115(2) एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एफआईआर 10 जुलाई 2026 को शाम 5:43 बजे दर्ज की गई।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना की फुटेज भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाई गई है।