• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • In Rampur, SP leader Asim Raja stated that misleading propaganda is being spread regarding his development works.

रामपुर में सापा नेता आसिम राजा बोले उनके विकास कार्यों पर फैलाया जा रहा है भ्रामक प्रचार।

रामपुर/उत्तर प्रदेश। रामपुर में समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के विकास कार्य को लेकर मीडिया से बातचीत की  सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों को भ्रामक और झूठा करार दिया है। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा और जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि आजम खान की छवि को खराब करने की सुनियोजित कोशिश है जिसकी पार्टी कड़ी निंदा करती है। सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर चल रहा प्रचार सत्ताधारी लोगों के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा की रामपुर में 500 से अधिक दुकानें तोड़ी गई थी और प्रभावित लोगों को नई दुकान देने का वादा किया गया था लेकिन अब तक किसी को दुकान नहीं दी गई। उनका आरोप है कि अब जनता का ध्यान भटकने के लिए आजम खान के विकास कार्यों पर सवाल उठाए जा रहे।


अध्यक्ष आसिम राजा ने कब्रिस्तानों से मिट्टी हटाने की आप का निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आजम खान ने कब्रिस्तानों की चार दिवारी बनवाई थी, नाक की मिट्टी हटवाई वहीं सीवर प्लांट और सिविल लाइन का निर्माण जल निगम की परियोजना थी। उन्होंने कहा कि दो दशक पुराने कार्यों पर सवाल उठाने की बजाय वर्तमान सरकार से उसके विकास कार्यों का हिसाब लिया जाना चाहिए। सपा नेताओं ने कहा कि आजम खान ने रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यकाल में शहर में चौड़ी सड़के बड़े भवन और कई अन्य विकास कार्य कराए गए जिन्हें जनता आज भी याद करती है। उन्होंने कहा की उपलब्धियों के बावजूद तथ्यों को तोड़ मोड़कर सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैलाई जा रहे हैं।