डॉक्टर्स डे पर इन्नरव्हील क्लब ने ‘ब्रेथ ईज़ी’ के चिकित्सकों को किया सम्मानित

वाराणसी। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर इन्नरव्हील क्लब द्वारा ‘ब्रेथ ईज़ी’ के परामर्शदाता चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा योगदान एवं समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की संस्थापिका ममता द्विवेदी, अध्यक्ष रंजना ओझा एवं सुनीता पाठक ने सभी चिकित्सकों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. एस. के. पाठक (चेस्ट फिजिशियन एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट), डॉ. स्वप्निल पाठक (पल्मोनोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ), डॉ. शिवांगी पाण्डेय (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. एम. एन. पाठक (जनरल फिजिशियन), डॉ. धिरेन्द्र सिंह (रेजिडेंट डॉक्टर), डॉ. साक्षी पाठक (जनरल फिजिशियन), डॉ. ए. के. गुप्ता (गैस्ट्रो एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. आर. के. पटेल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिवाकर पाण्डेय (रेजिडेंट डॉक्टर) तथा डॉ. सौरभ पटेल (रेजिडेंट डॉक्टर) शामिल रहे।

इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. एस. के. पाठक के नेतृत्व में ‘ब्रेथ ईज़ी’ की चिकित्सक टीम चिकित्सा सेवा के साथ-साथ मानवता की सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। टीम का समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का समापन चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की शुभकामनाओं के साथ हुआ।