• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Inner Wheel Club Udita distributed stationery kits to 250 children and conveyed a message about education and hygiene.

इनरव्हील क्लब उदिता ने 250 बच्चों में बांटी स्टेशनरी किट, शिक्षा व स्वच्छता का दिया संदेश

वाराणसी। इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी उदिता की ओर से एक प्राथमिक विद्यालय में लगभग 250 बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और अच्छे संस्कारों के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनकी शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशनरी किट वितरित की गई। क्लब की अध्यक्षा श्रीमती संजुलिका सिन्हा ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराईं और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जीत होम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आईपीएस पारुल गुप्ता, स्मृति बाला, अंजलि गुप्ता, नेहा गौतम, अनुराधा, मोना सिंह तथा क्लब की एडिटर कीर्ति सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के माध्यम से इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी उदिता ने समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के शिक्षा, जागरूकता और सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत करने का संदेश दिया।