• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The Class IV Employees' Federation felicitated District Basic Education Officer Bhupendra Singh.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने किया सम्मान

वाराणसी, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, शाखा वाराणसी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह को बुके, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महासंघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष उमेश बहादुर सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष रामबदन यादव तथा मंडल मंत्री सत्येंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके प्रशासनिक कार्यों एवं कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जनपद अध्यक्ष इंदू सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष विकास तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर गौतम, जनपद मंत्री देव विनायक यादव, देवनाथ तथा राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।