• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Ticket-checking drive on the Thawe-Chhapra Kachehri rail section; 24 ticketless passengers caught.

थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर टिकट जांच अभियान, 24 बेटिकट यात्री पकड़े गए

वाराणसी,। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर रविवार को चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 24 यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे जुर्माने के रूप में ₹12,475 रेल राजस्व वसूल किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न पैसेंजर एवं डेमू ट्रेनों की सघन जांच की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता बनाए रखें।