फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन व नकदी बरामद, साइबर क्राइम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
वाराणसी, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक खातों से सिम स्वैपिंग के जरिए लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, फर्जी कूटरचित आधार कार्ड तथा नकदी बरामद की है।
थाना साइबर क्राइम में 24 मई 2026 को पीड़ित शिवलाल हरिजन निवासी ग्राम खनवर, बलिया एवं वर्तमान पता पुलिस लाइन वाराणसी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके बैंक खाते से अवैध रूप से 12 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में मुकदमा संख्या 0018/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद द्वारा की जा रही थी।