वाराणसी। अधिवक्ता आयुष श्रीवास्तव ने स्पेशल केस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सलाहकार का दायित्व ग्रहण किया है। इस दायित्व के साथ उन्हें प्रदेश स्तर पर संगठन की विधिक गतिविधियों के संचालन तथा आमजन को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि आयुष श्रीवास्तव अपने अनुभव, ईमानदारी एवं अनुशासनप्रिय कार्यशैली के बल पर समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाने, शोषण, अन्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्पेशल केस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के पदाधिकारियों ने उनके दायित्व ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन की विधिक सेवाएं और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनेंगी