• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Eligible individuals deprived of Ayushman cards will receive benefits through the public hearing: District Magistrate Ajay Dwivedi.

जनसुनवाई में आयुष्मान कार्ड से वंचित पात्र लोगों को मिलेगा लाभ: जिलाधिकारी अजय द्विवेदी

रामपुर। उत्तर प्रदेश/ रामपुर। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जो पात्र नागरिक अभी तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं ले सके हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के आधार पर पात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सरकार की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों का शीघ्र सत्यापन कर आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की कि जो लोग पात्र होने के बावजूद अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सके हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय अथवा जनसुनवाई में संपर्क कर अपना कार्ड बनवाएं।