• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The deprived Demands raised for caste census, reservation, employment, and political participationcommunity will play a decisive role in 2027: Ashok Vishwakarma

जातिगत जनगणना, आरक्षण, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर उठाई मांग

2027 में वंचित समाज की होगी निर्णायक भूमिका : अशोक विश्वकर्मा

जातिगत जनगणना, आरक्षण, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर उठाई मांग

वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव वंचित समाज के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि OBC, SC, ST और अल्पसंख्यक समाज को अपनी एकजुटता और जागरूकता के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभानी होगी अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय तभी पूर्ण होगा, जब शिल्पकार, मजदूर, किसान, दलित और अल्पसंख्यक समाज को उनकी जनसंख्या के अनुपात में अवसर और भागीदारी मिले। उन्होंने जातिगत जनगणना कराने तथा संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग की उन्होंने OBC, SC और ST वर्गों के लिए सरकारी ठेकों, सप्लाई तथा निजी क्षेत्र में आरक्षण, अति पिछड़ी जातियों को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान देने की मांग रखी। शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में छात्रवृत्ति बढ़ाने, समय पर भुगतान, प्रत्येक जिले में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना तथा रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की मांग भी उठाई उन्होंने पारंपरिक शिल्पकारों के आर्थिक विकास के लिए ब्याज मुक्त ऋण, औजार किट और अलग शिल्पकार कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की। साथ ही लघु उद्योगों को जीएसटी में राहत, बिजली बिल में सब्सिडी, किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी, गन्ना बकाये के समयबद्ध भुगतान तथा मनरेगा में मजदूरी और कार्यदिवस बढ़ाने की मांग भी रखी अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि वंचित समाज को अपने अधिकारों के लिए बिखरने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सामाजिक न्याय, रोजगार, शिक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे।