वाराणसी। देवगुरु बृहस्पति के शुभ गोचर के पावन अवसर पर मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, केदार घाट द्वारा आयोजित गुरु कृपा पंचदिवसीय लोककल्याण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 4 जून से 8 जून 2026 तक आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सेवा, संस्कार, समर्पण, वैदिक परंपरा एवं लोककल्याण की भावना को साकार किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस गुरु स्तोत्र एवं श्री गुरु दत्तात्रेय आराधना का आयोजन हुआ। द्वितीय दिवस चतुर्वेद पारायण के अंतर्गत ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद के मंत्रों का सस्वर पाठ किया गया। तृतीय दिवस मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
चतुर्थ दिवस अन्नदान सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया, जबकि पंचम एवं अंतिम दिवस जल सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जनसामान्य को शीतल जल उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने सहभागिता कर सेवा कार्यों में योगदान दिया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि “गुरु कृपा से ज्ञान, सेवा से सम्मान और समर्पण से समाज का कल्याण होता है। सेवा ही साधना है और सेवा ही आराधना है।”
कार्यक्रम का आयोजन मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, 9 बी-7/185-186, बाग हाड़ा, केदार घाट, वाराणसी में किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्षा उषा रानी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।