कांगो में इबोला का कहर, एक महीने से भी कम समय में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। एक महीने से भी कम समय में इस वायरस से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों इस बीमारी की चपेट में है, फिलहाल इस बीमारी का कोई प्रभावी टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है। वहीं, स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले और स्थानीय लोगों के बीच फैले अविश्वास के कारण संक्रमण को रोकने के प्रयासों में भी बड़ी मुश्किलें आ रही हैं।