महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इसी क्रम में Akhilesh Yadav के रुख को लेकर राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने बयान जारी करते हुए कहा कि महिला आरक्षण का विरोध आम भारतीय महिलाओं के अधिकारों के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह रुख महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी से दूर रखने वाला है।
उन्होंने कहा कि जब देश में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, तब ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना महिलाओं के हितों के खिलाफ है। संगठन ने इसे महिला विरोधी मानसिकता करार देते हुए इस पर पुनर्विचार की मांग की है।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने स्पष्ट किया कि वह महिला सशक्तिकरण के पक्ष में है और महिलाओं को राजनीति, समाज एवं हर क्षेत्र में समान अवसर मिलना चाहिए। संगठन का कहना है कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो देश और समाज दोनों मजबूत होंगे।
अंत में संगठन ने महिला सम्मान और अधिकारों के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस मुद्दे पर जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।