आज फरीदाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित अपने फरीदाबाद विधानसभा के संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद किया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, जनसंपर्क को बढ़ाने तथा जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं के सुझाव, अनुभव एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए गए।