दिनांक 19/04/2026 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, लखनऊ राजाजीपुरम द्वारा सर्व समाज के व्यापारियों की श्रद्धा के साथ भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सभी धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब- तब भगवान विष्णु विभिन्न अवतारों में अवतरित होकर धर्म की स्थापना और अधर्म का विनाश करते हैं। भगवान परशुराम इसी परंपरा के महान प्रतीक हैं।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने अपने संबोधन में बधाई देते हुए कहा कि “मानवता और सर्व समाज ही सबसे बड़ा धर्म है। जब तक समाज के सभी वर्ग एकजुट नहीं होंगे, तब तक किसी भी व्यक्ति का जीवन पूर्ण नहीं हो सकता।” प्रदेश प्रभारी श्री प्रवीण मणि त्रिपाठी ने भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “जहां सर्व समाज एक साथ खड़ा होता है, वहीं सच्चे अर्थों में मानवता का धर्म स्थापित होता है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, लखनऊ जिला मीडिया प्रभारी अनुपम सिंह भदौरिया, जिला महासचिव अनुपम सिंह, जिला सचिव अवधेश गुप्ता, सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला राजाजीपुरम संरक्षक वीरेंद्र शुक्ला, अध्यक्ष रवि दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, सुनील गुप्ता, महासचिव सनत कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष, अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन दास, ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, आशियाना अध्यक्ष रामशंकर दूबे, शत्रुघ्न प्रसाद, सैयद जाहिर चिश्ती, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नमन बाजपेई विवेक त्रिपाठी, बैजनाथ दुबे, विपिन सिंह, दिलीप मिश्रा, हरिओम अवस्थी, योगेश शुक्ला, गुलाब यादव, अर्पित गोयल, शहाबुद्दीन,आकाश सिंगारी, अनिल मोतियानी बाल बिहारी मिश्रा अंगद सिंह मोइन कुरैशी एवं व्यापारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, एकता एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।