• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The meeting of the Goldsmith Kshatriya Committee concluded, discussion took place on souvenir editing and procession.

स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की बैठक संपन्न, स्मारिका संपादन व शोभायात्रा पर हुई चर्चा।

वाराणसी स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के अध्यक्ष घनश्याम सेठ बच्चा के नेतृत्व में जतनबर स्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम ‘बंटी’ के आवास पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री राजू वर्मा ने किया। बैठक में संस्था की प्रस्तावित स्मारिका को लेकर अहम निर्णय लिया गया, जिसमें सहसमिति से रविशंकर सिंह को संपादक तथा संदीप सेठ को सह-संपादक नियुक्त किया गया। इसके अलावा बाबा काल भैरव की शोभायात्रा के आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

संस्था के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक विनोद सेठ, श्याम सुंदर सिंह, सरोज सेठ, सलाहकार समिति के सदस्य मुरली मनोहर सिंह, अशोक वर्मा, रविशंकर सिंह, डॉ. कैलाश सिंह ‘विकास’, कमल कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सेठ, सूचना मंत्री संदीप सेठ, सुरेंद्र सेठ, विशाल सेठजी, प्रकाश लाले, प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में महामंत्री राजू वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।