वाराणसी में पर्यटन विकास एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर कमिश्नरी सभागार में केंद्रीय पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने, यातायात, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण तथा डिजिटल सुविधाओं के विकास पर चर्चा हुई।
अधिकारियों एवं पर्यटन संगठनों ने सिग्नेचर ब्रिज, पार्किंग साइनेज, नियमित समन्वय बैठकें और स्थानीय कला-व्यंजनों के प्रचार जैसे सुझाव दिए। बताया गया कि काशी विश्वनाथ धाम पुनर्निर्माण के बाद 2021-25 के बीच लगभग 44 करोड़ पर्यटक वाराणसी पहुंचे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिला है।