मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मरीजों में फल वितरण

वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चिरईगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, कार्यक्रम संयोजक कमलेश मौर्य तथा अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।