रामपुर ईदगाह पर शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज

रामपुर। उत्तर प्रदेश रामपुर में शहर के ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सोमवार सुबह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं में ईद को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी।

स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।