लखनऊ। आजाद मंच भारत की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रागिनी अवस्थी ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक जितनी भी राजनीतिक पार्टियों की सरकारें आईं, सभी ने स्वर्ण समाज के साथ धोखा किया है।
सवर्ण समाज के साथ हुए अन्याय:
1. शिक्षा में अन्याय - मेधावी बच्चों को फीस, छात्रवृत्ति और आरक्षण से वंचित रखा गया
2. रोजगार में भेदभाव - योग्यता के बावजूद सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी नहीं दी गई
3. कानून का दुरुपयोग - झूठे मुकदमों और एससी/एसटी एक्ट के डर से स्वर्ण समाज को दबाया गया
4. राजनीतिक उपेक्षा - चुनाव में वोट तो लिया, पर टिकट और पद देने में हमेशा किनारा किया
5. सामाजिक तिरस्कार - स्वर्ण शब्द को गाली बनाकर समाज में जहर घोला गया
6. आर्थिक शोषण- टैक्स सबसे ज्यादा, पर सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे कम
कांग्रेस, बीजेपी, सपा, बसपा सभी ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की। सत्ता में आने के बाद किसी ने स्वर्ण समाज की बात नहीं की।
आजाद मंच भारत की मांग:
1. स्वर्ण आयोग का गठन हो और बजट निर्धारित हो
2. आर्थिक आधार पर आरक्षण 10% को पूरी तरह लागू किया जाए
3. झूठे मुकदमों पर रोक लगे और कानून में संशोधन हो
4. स्वर्ण समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए
अगर अब भी सरकारें नहीं जागीं तो 2027 में स्वर्ण समाज सभी पार्टियों का बहिष्कार करेगा।