हरदोई। अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के महासचिव और पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी बालामऊ विधान सभा क्षेत्र के सुरेन्द्र कुमार ने बालामऊ विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत कछौना में विभिन्न परिवार में असमय मौत के उपरान्त राकेश कुमार सिंह राजस्व निरक्षक, सुयश गुप्ता की पत्नी, उपेंद्र कुमार सिंह मुन्ना की पत्नी, श्यामाकांत पाठक के पुत्र की मौत हो गई इस दुःख की घड़ी में परिवार में जाकर दुःख संवेदना व्यक्त करते हुए कहा बालामऊ विधान सभा क्षेत्र हमरा परिवार है हमारा कर्तव्य है और सुरेन्द्र कुमार ने कहा घटना दुःखी परिवारों की नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अति दुखद घटना है यह सभी हमेशा मिलनसार रहे हैं संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ईश्वर ऐसा दुःख किसी को न दे इस दुःख की घड़ी में परिवार बालों को ढाढसा भी बधाना बहुत कठिन महसूस हुआ। इस मौके पर देवेन्द्र कुमार गौतम, के के वर्मा राकेश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, रामकुमार आदि लोग मौजूद रहे हैं।