पूर्वांचल यात्रा ने घोसी में किया संवाद 👉महिलाओं व युवाओं को उद्यम हेतु सस्ते दर पर लोन मिले लखनऊ/मऊ। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन व भूमिहीनों को आवासीय जमीन जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी देने और इसके लिए कारपोरेट व सुपर रिच की संपत्ति पर टैक्स लगाने समेत 9 सूत्रीय एजेंडा को लेकर रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान के द्वारा मिर्जापुर से शुरू की गई पूर्वांचल यात्रा आज घोसी पहुंची। यात्रा ने तहसील में अधिवक्ताओं, सर्वोदय पीजी कॉलेज व इंटरमीडिएट कालेज में शिक्षकों व छात्रों और बाजार में व्यापारियों व नागरिकों से संवाद किया गया। यात्रा का स्वागत मनोज कुमार सिंह ने और संवाद का संचालन डा. शम्मी कुमार सिंह ने किया।
यात्रा में कहा गया कि आज देश को जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार चाहिए जो हर नागरिक के रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य और पेंशन के संवैधानिक अधिकार को सुनिश्चित करें। देश में संसाधनों की कमी नहीं है, अगर कॉरपोरेट और सुपर रिच की संपत्ति पर टैक्स लगाया जाए, कॉरपोरेट टैक्स को पुन: 35 प्रतिशत किया जाए व काली पूंजी के अर्थव्यवस्था को नियंत्रित किया जाए तो संसाधन जुटाए जा सकते हैं वक्ताओं ने कहा कि सरकार को महिलाओं को खैरात देने की जगह उन्हें अधिकार देना चाहिए। गांव-गांव माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं की आर्थिक लूट की जा रही है। इन कंपनियों द्वारा 36 फीसद तक ब्याज लिया जा रहा है। इस लूट पर रोक लगाई जाए और महिलाओं व युवाओं के उद्यम हेतु सस्ते दर पर लोन दिया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी, आशा व मिड डे मील जैसे स्कीम वर्कर्स को जीने लायक सम्मानजनक मानदेय देना चाहिए और बुनकरों समेत असंगठित मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी करनी चाहिए रोजगार अधिकार अभियान के नेशनल कोआर्डिनेटर राजेश सचान ने सर्वोदय इंटरमीडिएट कालेज में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया संवाद को संयोजक मंडल सदस्य डॉ राम प्रकाश गौतम, रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, सौरभ कुमार, गुंजा गोंड, धीरज, अर्जुन प्रसाद, शैलेश मौर्या, सुगवंती गोंड, इंद्रदेव खरवार ने संबोधित किया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।