मंडल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद में तैनात एसडीएम सदर आईएएस राम मोहन मीणा को वर्ष 2022 बैच के अधिकारियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रतापगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि आईएएस राम मोहन मीणा वर्ष 2022 बैच के ऐसे अंतिम अधिकारी थे, जिन्हें अब तक सीडीओ पद की जिम्मेदारी नहीं मिली थी। अब उनकी तैनाती के बाद जल्द ही वर्ष 2023 बैच के अधिकारियों को भी सीडीओ बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
मुरादाबाद में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने राम मोहन मीणा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की जाती रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह प्रतापगढ़ में भी बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय देंगे।