भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, मंडल एवं जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी तथा अन्य सम्मानित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं भारतीय संविधान के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई तथा ग्रामवासियों को संविधान के प्रति जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, श्री सुशील कुमार तिवारी, श्री विकास सिंह, श्रीमती बबीता गुप्ता, श्री रामदास गुप्ता तथा ग्राम गोगांव के बूथ अध्यक्ष श्री सतीश कुमार तिवारी (क्रमशः बूथ संख्या 372, 373, 374, 375, 376 एवं 377) की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
भारतीय संविधान की जय! बाबा साहब अम्बेडकर अमर रहें!