शहीद भगत सिंह वार्ड-13 प्रथम में गूंजी देशभक्ति की गूंज, पार्षद योगिता यादव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
सनी शाह / लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह वार्ड-13 प्रथम में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पार्षद योगिता यादव के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पार्षद योगिता यादव ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।” उन्होंने क्षेत्रवासियों से एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश पूरे क्षेत्र में गूंजता रहा। यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन के प्रति क्षेत्रवासियों के उत्साह को भी प्रदर्शित किया