वाराणसी। शिवपुर-सारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पतेरवा शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 317 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना कार्यक्रम में शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं मंडल महामंत्री बलवंत कुमार पटेल, प्रवासी रामनिवास पटेल, शक्तिकेंद्र संयोजक अवनीश कुमार, बूथ अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, उदय पांडेय, शीला पांडेय, सिमली, खुशी, सुनील राम सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। पतेरवा शक्तिकेंद्र के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।