• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Rampur DM Ajay Dwivedi displayed promptness in public hearings, promptly resolving complaints.

रामपुर डीएम अजय द्विवेदी की जनसुनवाई में दिखी तत्परता, फरियादियों की समस्याओं का कराया त्वरित निस्तारण

रामपुर। उत्तर प्रदेश /जिला अधिकारी अजय द्विवेदी इन दिनों कलेक्ट्रेट कार्यालय में फरियादियों की जनसुनवाई बड़े ही लगन और गंभीरता के साथ करते नजर आ रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान डीएम स्वयं फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनते हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं।

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों का कहना है कि डीएम अजय द्विवेदी द्वारा शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए तुरंत निस्तारण कराया जा रहा है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर त्वरित समाधान कराया गया।

जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से भटकने नहीं दिया जाएगा। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और डीएम के इस प्रयास की सराहना करते नजर आए।