• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Rashtriya Hindu Raksha Parishad held a press conference today for the demonstration demanding cow protection and complete ban on cow smuggling.

राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा गौरक्षा व गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध की माँग को लेकर होने वाले प्रदर्शन के लिए आज किया प्रेस वार्ता।

लखनऊ। राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश सनातनी ने आज लखनऊ स्थित कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमे १० अप्रैल को आयोजित होने वाले प्धरना प्रदर्शन व संगठन की प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा किया।राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद द्वारा गौ रक्षा एवं गौ वध के विरोध में लगातार विभिन्न तिथियों पर कार्यक्रम वा प्रदर्शन आयोजित कर सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित किया गया। लेकिन अभी तक सरकार ने कोई  ठोस कदम नहीं उठाया इसी के चलते कल शाम ६ बजे एक धरना प्रदर्शन हजरत गंज के गांधी प्रतिमा के पास किया जाएगा और सरकार से इस मुद्दे पर जल्द ही कानून बनाने की माँग की जाएगी।

श्री मुकेश सनातनी ने बताया कि संगठन की प्रमुख माँग गौ वध को मानव वध की श्रेणी में लाना व गौ तस्करी करने वालो के लिए मृत्युदंड का कानून बनाना है। संगठन द्वारा दिनांक 2 नवम्बर 2025, 9 दिसम्बर 2025, 26 दिसम्बर 2025 एवं 26 जनवरी 2026 को गौ हत्या एवं गौ वध के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज उठाई गई। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से गौ वध को मानव वध की श्रेणी में शामिल करने तथा गौ तस्करी एवं गौ वध जैसे अपराधों के लिए कठोर दंड, विशेष रूप से मृत्युदंड का प्रावधान किए जाने की मांग की गई।

आज आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के महासचिव मुकेश दुबे जी ने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में माननीय गृह मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जा चुका है तथा कल 10 अप्रैल को पुनः गांधी प्रतिमा, हजरतगंज, लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करते हुए माननीय राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, लखनऊ को सौंपा जाएगा। इन अवसरों पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन, ज्ञापन एवं जनजागरण के माध्यम से सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के महासचिव मुकेश सनातनी कहा कि गौ माता पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए ठोस और कठोर कानूनी व्यवस्था आवश्यक है। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि जब तक गौ रक्षा के लिए सख्त कानून नहीं बनाया जाता, तब तक संगठन का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।