काशी प्रीमियर लीग में IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण
वाराणसी। काशी की प्रतिष्ठित काशी प्रीमियर लीग (KPL) में संजीत कुमार 'हरदेवलाल' ने पटना टीम का स्वामित्व हासिल कर लिया है। इसके साथ ही वह 'सनराइजर्स पटना' टीम के नए मालिक बन गए हैं। KPL प्रबंधन समिति ने संजीत कुमार 'हरदेवलाल' और उनकी टीम का स्वागत करते हुए आगामी लीग के लिए शुभकामनाएं दीं काशी प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तर्ज पर भव्य ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। लीग से पूर्व और वर्तमान आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी जुड़े हैं। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर थिषारा परेरा भी KPL से जुड़े प्रमुख नामों में शामिल हैं लीग की खास बात यह है कि प्रत्येक टीम के साथ एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कोच के रूप में मौजूद रहेगा। ये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युवा प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और खेल की बारीकियों से रूबरू कराएंगे। KPL के सभी मुकाबलों के डीडी स्पोर्ट्स, फैनकोड ऐप और प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है KPL से देश के कई प्रमुख कारोबारी, मंत्री और गणमान्य हस्तियां भी जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्रांड्स लीग के साथ प्रायोजक और साझेदार के रूप में जुड़ रहे हैं। संजीत कुमार 'हरदेवलाल' के सनराइजर्स पटना से जुड़ने के बाद लीग में टीमों की भागीदारी और रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।